Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

छोटे व पूर्वी राज्यों के विकास के बगैर पूरी नहीं हो सकती विकसित भारत की कल्पना: अमित शाह

अमित शाह ने घोषणा की कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा।

19 Jul 2025

छोटे व पूर्वी राज्यों के विकास के बगैर पूरी नहीं हो सकती विकसित भारत की कल्पना: अमित शाह

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2047 में विकसित भारत की कल्पना तब तक पूरी नहीं हो सकती, जब तक छोटे व पूर्वी राज्यों का विकास नहीं होता। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छोटे और पूर्वी राज्यों के विकास को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। अमित शाह ने घोषणा की कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025 में जनसभा के दौरान यह कहा। उन्होंने कहा कि जब भी मैं उत्तराखंड आता हूं, एक नई ऊर्जा लेकर वापस जाता हूं क्योंकि उत्तराखंड में आते ही चारों धामों में निवासरत सारे देवी-देवताओ और आध्यात्म की अलख जगाने वाले संतों का आशीष प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि एक ओर पर्वत की चोटियां पूरी दुनिया को आध्यात्म की ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करती हैं, वहीं यहां निवासरत साधु संत भारत की संस्कृति को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। यहां की नदियां आधे भारत को सिंचाई और पीने का पानी दे रही हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में निवेश और उद्योगों की स्थापना सरल कार्य है लेकिन छोटे से उत्तराखंड की जटिल भौगोलिक परिस्थितियों में एक लाख करोड़ का उद्योगों पर निवेश के साथ ही 81 हजार से अधिक का रोजगार सृजित करवाना बेहद कठिन कार्य हैं और पुष्कर सिंह धामी व उनकी टीम ने अत्यंत कठिन कार्य पूरा किया। इसके लिए धामी और उनकी टीम को साधुवाद।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने औद्योगिक विकास और पर्यावरण के बीच में संतुलन भी स्थापित किया है। रोजगार को स्थायित्व देने का काम किया है। नीतियों में पारदर्शिता, क्रियान्वयन में तीव्रता और दृष्टि में दूरदर्शिता के साथ ही उत्तराखंड के समग्र विकास का खांचा खींचा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के संघर्ष के दौरान कांग्रेस ने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर अत्याचार किए लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने के साथ ही झारखंड व छत्तीसगढ़ को अलग राज्य घोषित किया। अटल विहारी वाजपेयी ने तीन राज्य बनाए और आज मोदी सरकार इन राज्यों को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर गृह मंत्री ने 5 योजनाओं का लोकार्पण व 13 योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छोटे व पूर्वी राज्यों के विकास के बगैर पूरी नहीं हो सकती विक
अमित शाह ने घोषणा की कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News